Jadugora/Potka : आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति बुनुडीह ( हरिना) की नई कमिटी का हुआ पुनर्गठन, हीरो सिंह सरदार बने अध्यक्ष, सचिव चुने गए अभिषेक सरदार

भूमिज समाज के धार्मिक मुद्दे समेत समाज हित में काम करेगी नई कमिटी : युधिष्ठिर सरदार

जादूगोड़ा/पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत मेजोगोड़ा में आदिम भूमिज मुंडा कल्याण समिति बुनुडीह की पुरानी कमिटी को भंग कर नई कमिटी का पुनर्गठन किया गया। इस मौके पर सर्वसम्मति से हीरो सिंह सरदार( नारदा) को अध्यक्ष बनाया गया जबकि अभिषेक सरदार (संग्राम ) को सचिव चुना गया ।इसी तरह कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कोकिल सरदार को सौंपी गई है। इस बाबत समिति से जुड़े युधिष्ठिर सरदार ने कहा कि अगले तीन महीने के अन्दर इस कमिटी का विस्तार किया जाएगा।जिसकी जिम्मेदारी समाज के धार्मिक मामलों समेत समाज हित में काम करने की होगी। समिति स्वतंत्र रूप से कामत करेगी। बैठक की अध्यक्षता हातू मुंडा लक्षीश्वर सरदार ने की।
बैठक में उपस्थित लोग

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष श्रीपति सरदार, पूर्व सचिव रघुनाथ सरदार, दिसुम नाया सुशांत सरदार, युधिष्ठिर सरदार, कालीदास सरदार, कार्तिक सरदार, मोहन लाल सरदार, विभिषण सरदार, महीन सरदार, अवित्र सरदार, बुद्धेश्वर सरदार, अजीत सरदार, सपन कुमार सरदार, श्रीकांत सरदार, बृहस्पति सरदार, उत्तम सिंह, मनोज सरदार, गुहीराम सरदार, हेमंत सरदार, रामचंद्र सरदार 50 गांवों मसलन मेजोगोड़ा, पतिसाई, हरिना, नारदा, कुंदरूकोचा, बोंगाडूंगरी, कंदर, कोराडकोचा, देंगाम, फूलझारी, आतेझारी, रगड़ासाई, रुगड़ीसाई, जोजोडीह, सिगदी, सरजोमडीह, गोमेयासाई, पुखुरिया, बोड़ाम, बाड़ेडीह, बकमडीह, कोवाली, कैरासाई, पावरु, चाकड़ी, कलमडीह, पंड्या साई के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा की स्कूल टॉपर बनी पूनम सोरेन, सीबीएसई 10 वीं में मिला 95.3 प्रतिशत अंक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : परसुडीह के हलुदबनी में बांग्ला नव वर्ष के अवसर पर सजी संगीत सांस्कृतिक संध्या

जमशेदपुर : आज संध्या 6 बजे से जमशेदपुर म्यूजिक सर्किल के वरिष्ठ शास्त्रीय गायिका विदूषी नुपुर गोस्वामी की ओर से परसुडीह के हलुदबनी स्थित संगीत प्रशिक्षण केन्द्र में बांग्ला नव…

Spread the love

Gua : चक्का जाम के बाद वार्ता को आगे आया सेल प्रबंधन, 5 मई को वार्ता की तारीख मुकर्रर, आंदोलन खत्म

500 बेरोजगारों की बहाली की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीण कर रहे हैं आंदोलन गुवा : 12 गांव के मुंडा-मानकी के बैनर तले 500 बेरोजगार युवाओं की बहाली की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time