बेटी की उपलब्धि पर यूसिलकर्मी पिता जितराई सोरेन ने जताया हर्ष
जादूगोड़ा : परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा की पूनम सोरेन सीबीएसई की मैट्रिक परीक्षा में 95.3 प्रतिशत अंक लाकर विद्यालय की टॉपर बनी है। वह आगे नीट की तैयारी में जुट गई हैं ताकि डॉक्टर बनकर यूसिलकर्मी पिता जितराई सोरेन के सपना को पूरा कर सके। पूनम सोरेन ने बताया कि लगातार 2 – 5 घंटे की कड़ी मेहनत ने उसे विद्यालय का टॉपर बना दिया। जबकि उसे इससे ज्यादा अंक आने की उम्मीद थी। उसके पिता जितराई सोरेन यूसिल की जादूगोड़ा प्रोसेसिंग प्लांट में पदस्थापित है। उन्होंने बेटी की शानदार प्रदर्शन पर हर्ष जताया है। पूनम सोरेन की मां दुलारी सोरेन ने बताया कि बचपन से ही बेटी अपनी कक्षा में अव्वल आती थी। जिसका परिणाम मैट्रिक परीक्षा में टॉपर के रूप में सामने आया। स्कूल की दूसरी टॉपर आरुषि प्रजापति बनी जिसे 95 प्रतिशत अंक मिला, जबकि थर्ड टॉपर स्वधा कश्यप को 94.5 प्रतिशत अंक मिले।
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में पूनम को मिले शत-प्रतिशत अंक
जादूगोड़ा : परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विद्यालय की मैट्रिक परीक्षा में स्कूल टॉपर बनी छात्रा पूनम सोरेन को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100 में 100 अंक मिले हैं। जबकि हिन्दी में 89, अंग्रेजी में 93, गणित में 98, साइंस में 95 तथा सोशल साइंस में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए हैं।
इसे भी पढ़ें : Jadugora : जादूगोड़ा के वरिष्ठ अखबार एजेंट देवाशीष मंडल के बड़े भाई सोमनाथ मंडल का टाटा मेन अस्पताल में निधन

















































