जादूगोड़ा : जादूगोड़ा के वरिष्ठ अखबार एजेंट देवाशीष मंडल के बड़े भाई सोमनाथ मंडल( 62 वर्ष ) का टाटा मेन अस्पताल में निधन हो गया। सोमनाथ मंडल के निधन की खबर सुन पूरे जादूगोड़ा-पोटका में शोक की लहर दौड़ गई। इस बाबत जादूगोड़ा के वरिष्ठ अखबार एजेंट देवाशीष मंडल ने कहा कि उनके बड़ा भाई सोमनाथ मंडल ( 62) बीते 14 दिनों से आईसीयू इलाजरत थे। अचानक तबीयत बिगड़ गई जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक पोटका प्रखंड अंतर्गत हेसल आमदा पंचायत के खड़ बंद का गांव का रहने वाले हैं।
There is no ads to display, Please add some



















































