Bahragora : बहन की डोली उठने से पहले भाई ने खुद को लगा लिया मौत के गले, आर्थिक तंगी बनी वजह

बहरागोड़ा : जिस घर में चार दिन बाद शहनाइयां गूंजनी थीं और बहन की विदाई की रस्में पूरी होनी थीं, वहां आज भाई की अर्थी उठने की तैयारी हो रही थी। उईनाला गांव निवासी 23 वर्षीय अनिमेष साहू ने शुक्रवार की रात पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे स्थित काजू बागान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार की सुबह जब पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेजा, तो पूरे गांव की आंखें नम हो गईं।
मृतक के पिता महादेव साहू ने पुलिस को बताया कि 21 अप्रैल को होने वाली अपनी बहन की शादी के लिए अनिमेष काफी चिंतित था; वह आर्थिक तंगी के कारण पैसों का इंतजाम न कर पाने के गहरे मानसिक तनाव से गुजर रहा था। बीती 17 अप्रैल से लापता अनिमेष की तलाश पुलिस तकनीकी सेल (मोबाइल लोकेशन) की मदद से कर रही थी, जिसका अंत काजू के पेड़ से झूलते उसके शव के साथ हुआ। इस दुखद घटना ने न केवल एक परिवार की खुशियां छीन लीं, बल्कि पूरे गांव में मातम पसर गया।

इसे भी पढें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव का परिणाम घोषित, इआरसी में सुनील प्रसाद हुए विजयी , विनोद उपाध्याय उपाध्यक्ष व संजीव रंजन सहायक सचिव मनोनीत

Spread the love

Related Posts

Potka : गर्मी के दस्तक के साथ ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोबला में गहराया पेयजल संकट, जलस्तर घटने से स्कूल के दोनों चापानल हुए खराब

स्कूली बच्चे प्यास बुझाने के लिए 300 मीटर दूर जाकर पानी लाने को विवश जादूगोड़ा : गर्मी  के दस्तक के साथ ही मुसावनी प्रखंड अंतर्गत  माटीगोंडा पंचायत के कुलामारा गांव…

Spread the love

Potka : पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास योजना की राशि, आरोपी दिलीप भक्त के खिलाफ मुखिया अनीता मुर्मू ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

पोटका प्रखंड कार्यालय का स्टाफ बताकर दिलीप भक्त लाभुकों के राशि की करता था निकासी जादूगोड़ा :  पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास मद की लाखों की राशि।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time