Potka : पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास योजना की राशि, आरोपी दिलीप भक्त के खिलाफ मुखिया अनीता मुर्मू ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

पोटका प्रखंड कार्यालय का स्टाफ बताकर दिलीप भक्त लाभुकों के राशि की करता था निकासी

जादूगोड़ा :  पोटका में बिचौलिये डकार गए पीएम जन-मन आवास मद की लाखों की राशि। इधर डोमजुड़ी पंचायत की मुखिया अनीता मुर्मू में आरोपी दिलीप भक्त के खिलाफ जादूगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता पोटका प्रखंड अंतर्गत ग्वालकाटा पंचायत क्षेत्र के सबर नगर की रहने वाली है। जिसका नाम है डेबरी सबर एवं मोहना सबर (सबर नगर) वहीं एक पीड़ित महिला दुली मुर्मू खुर्शी गांव (जादूगोड़ा) निवासी हैं। पीड़ित महिला दुली मूर्मू ने बताया कि आरोपी दिलीप भक्त (भुरकाडीह निवासी) पोटका प्रखंड कार्यालय का स्टाफ बताकर उनका घर बना देने का भरोसा देकर बैंक ऑफ इंडिया की कालिकापुर शाखा से 50 हजार निकाल कर उसे सौंप दिया। लेकिन दो साल से उसका पीएम जन-मन आवास अधूरा है। इसकी जानकारी डोमजूडी पंचायत की मुखिया अनीता मुर्मू को होने के बाद उन्होंने जादूगोड़ा थाना में बिचौलिये दिलीप भक्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मुखिया अनीता मुर्मू ने बताया कि यह पहला मामला नहीं है अब तक छह लोगों का प्रधानमंत्री जन-मन आवास योजना की राशि डकार कर बिचौलिये खुले आम घूम रहे हैं, जिसके खिलाफ प्रशासन से विधि सम्मत कार्रवाई की मांग की गई है।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : जनता दल यूनाइटेड संगठन विस्तार में जुटी, पोटका प्रखंड अध्यक्ष चुने गए यश राज मुर्मू, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने किया भव्य स्वागत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन सोशल जस्टिस संगठन ने उपायुक्त को किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  संयुक्त मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास एवं झारखंड टीम के द्वारा जिला उपायुक्त राजीव रंजन को पुष्प गुच्छ एवं…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा की कला-संस्कृति को मिलेगा डिजिटल मंच, डॉ. दिनेश सारंगी ने किया ओड़िया एलबम और भक्ति गीत का विमोचन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा क्षेत्र की समृद्ध कला और संस्कृति को एक नई ऊंचाई देने तथा स्थानीय कलाकारों को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की शुरुआत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time