Jamshedpur : राजीव रंजन ने पदभार ग्रहण किया, बताया सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना है प्राथमिकता

जमशेदपुर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी राजीव रंजन ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनायें दी। साथ ही जिला के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी नव पदस्थापित उपायुक्त का स्वागत किया।

निवर्तमान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में पदाधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया और जिला के नागरिकों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवपदस्थापित उपायुक्त को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

नव पदस्थापित उपायुक्तराजीव रंजन ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को लाभ कैसे हो इस दिशा में प्रभावी कदम उठाये जाएंगे । सभी के सहयोग से जिला के विकास कार्यों को नई दिशा और गति देंगे। सरकारी की योजनाओं को धरातल पर उतरना पहली प्राथमिकता रहेगी।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा में सैनिक के साथ पुलिस की बर्बरता के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने जताया विरोध, उग्र विरोध का दिया अल्टीमेटम

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time