Jamshedpur : महिला आरक्षण बिल का विरोध महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय : अमरप्रीत सिंह काले

विपक्ष का रुख नारी सशक्तिकरण के खिलाफ, भाजपा महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध
भाजपा महिलाओं के अधिकार, उनके सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने वाले विपक्षी दलों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस विधेयक के खिलाफ खड़ा होना महिलाओं के अधिकारों और उनके सम्मान के साथ सीधा अन्याय है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का यह रवैया न केवल महिलाओं के प्रति उनकी उदासीन सोच को उजागर करता है, बल्कि देश की आधी आबादी को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के प्रयासों को कमजोर करने वाला भी है।

श्री काले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। उनके अनुसार महिला आरक्षण बिल महिलाओं को राजनीति में अधिक प्रतिनिधित्व देने की दिशा में एक ऐतिहासिक और दूरगामी कदम है। ऐसे महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध करना उन करोड़ों महिलाओं की आकांक्षाओं के विरुद्ध जाना है, जो निर्णय लेने की प्रक्रिया में अपनी भागीदारी चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं। उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मातृत्व लाभ और महिलाओं की आर्थिक भागीदारी बढ़ाने वाली योजनाओं के माध्यम से देश में महिलाओं के सम्मान और अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि महिला आरक्षण बिल केवल एक राजनीतिक पहल नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का माध्यम है। इससे संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की आवाज मजबूत होगी और नीति निर्माण में उनकी भूमिका बढ़ेगी।

श्री काले ने दोहराया कि भाजपा आने वाले समय में भी महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी तथा समाज के हर वर्ग की महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करती रहेगी।

इसे भी पढ़ें : Womens Reservation : लोकसभा में गिरा महिला आरक्षण बिल,नहीं मिल पाया दो तिहाई बहुमत, चाहिए थे 326 वोट मिले सिर्फ 298


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time