Deoghar: दोपहर बाद बदला मौसम, तेज आंधी और बारिश ने मचाई तबाही – महिला घायल

देवघर: शनिवार की दोपहर बाद देवनगरी देवघर में मौसम ने अचानक करवट ली. तेज आंधी और बारिश के साथ कुछ ही घंटों में कई स्थानों पर तबाही का दृश्य देखने को मिला. जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण इलाकों में पेड़ और कच्चे घर गिर गए.

बम्पास टाउन में पेड़ गिरा, विद्युत पोल क्षतिग्रस्त
शहर के बम्पास टाउन इलाके में सड़क किनारे एक विशाल पेड़ तेज हवाओं में उखड़कर गिर पड़ा. पेड़ गिरते समय एक बिजली के पोल को भी क्षति पहुंची, जिससे उस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई. प्रशासन ने एहतियातन बिजली आपूर्ति को अस्थायी रूप से काट दिया है.

करनीबाग में छत गिरी, महिला घायल
करनीबाग इलाके के आजाद नगर में एक घर की एसेबेस्ट की छत तेज आंधी में उड़ गई. छत के टुकड़े पास के मकान पर जा गिरे, जिससे वहां रहने वाली महिला क्रांति कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गईं. परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. उनके सिर में गहरी चोट आई है.

कई इलाकों में गिरी ठनक, हताहत की खबर नहीं
जिले के अन्य हिस्सों से भी वज्रपात (ठनका) गिरने की खबरें मिली हैं. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है. प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे खराब मौसम में घरों के भीतर ही रहें और अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें.

मौसम विभाग ने जताई फिर से खराब मौसम की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र ने आगामी 24 घंटों में भी तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी है. साथ ही लोगों से आग्रह किया गया है कि वे खुले इलाकों और बिजली के खंभों से दूर रहें.

एक सप्ताह पहले भी पथरड्डा में आई थी आफत
उल्लेखनीय है कि एक सप्ताह पूर्व सारठ प्रखंड के पथरड्डा क्षेत्र में भी तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई थी. वहां कई कच्चे मकान गिर गए थे और करीब 25 बिजली के पोल तेज हवा में उखड़ गए थे, जिससे दो दिन तक पूरे क्षेत्र में अंधकार छाया रहा.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: उपायुक्त ने सराहा प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन का समर्पण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य : अमरप्रीत सिंह काले

भव्य तिरंगा यात्रा में भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले के कार्यालय से सैकड़ों युवाओं ने पूरे जोश के साथ लिया हिस्सा जमशेदपुर :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आज़ादी…

Spread the love

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क ने 34 वर्षों की समर्पित सेवा के बाद दो वरिष्ठ कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी

जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में एक विदाई समारोह का आयोजन कर आर. श्रीनिवासन और लिम्सा हरपाल के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। दोनों ने जूलॉजिकल पार्क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time