Deoghar Custodial Death: हिरासत में हुई मौत के मामले ने पकड़ा तूल, अल्पसंख्यक आयोग की हुई Entry

देवघर : पालोजोरी थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधानी गांव निवासी 28 वर्षीय मो. मिराज की पुलिस हिरासत में हुई संदिग्ध मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है. झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने इस पर स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है. आयोग की पांच सदस्यीय टीम मृतक के गांव पहुंची जहां उन्होंने परिजन और ग्रामीणों से पूरी घटना की जानकारी ली. इसके बाद टीम ने देवघर परिसदन में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की. जांच दल में आयोग के उपाध्यक्ष प्राणेश सॉलोमन, सदस्य ज्योति सिंह मथारू, इकरारूल हसन, सबिता टूडू और कारी बरकत अली शामिल रहे.

हिरासत में मौत की पुष्टि, रिपोर्ट का इंतजार
पत्रकारों से बातचीत में ज्योति सिंह मथारू ने कहा कि मिराज की मौत पुलिस हिरासत में हुई है. हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. जांच में यह सामने आया है कि पुलिस ने मिराज को बिना किसी स्पष्ट आरोप के घर से उठाया और सरेआम पिटाई की.

तीन थानों की भूमिका पर उठे सवाल
आयोग ने पालोजोरी, सारठ और साइबर थाना पुलिस की भूमिका को संदिग्ध बताया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने मिराज के साथ बर्बर व्यवहार किया. कई ग्रामीण इस घटना के चश्मदीद गवाह हैं. आयोग ने स्पष्ट किया है कि दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई तय है. हालांकि, दूसरे पक्ष की बातों को भी सुना जाएगा और उसके बाद आधिकारिक निर्णय लिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : West Singhbhum: जिले में दर्दनाक हादसा, पड़ोस में रहने वाले ने रेता 12 वर्षीय बच्चे का गला

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मिर्जाडीह फ्लाइओवर निर्माण स्थल से लोहे और शटरिंग सामग्री की चोरी, लाखों का नुकसान, अज्ञात के खिलाफ FIR

जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के मिर्जाडीह स्थित फ्लाइओवर निर्माण स्थल से लोहे, शटरिंग प्लेट और पाइप की चोरी का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि…

Spread the love

Jamshedpur : XLRI को बम से उड़ाने की धमकी,  पाकिस्तान से आया धमकी भरा इ-मेल, कैंपस कराया गया खाली 

जमशेदपुर : देश की नंबर वन प्रबंधकीय संस्था एक्सएलआरआइ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी इ-मेल के जरिये कॉलेज प्रबंधन को मिली है. शुरुआती जांच में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *