जमशेदपुर : देश की नंबर वन प्रबंधकीय संस्था एक्सएलआरआइ को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. यह धमकी इ-मेल के जरिये कॉलेज प्रबंधन को मिली है. शुरुआती जांच में पाया गया है कि पाकिस्तान से बम उड़ाने की धमकी दी गयी है, जिसमें कहा गया है कि ड्रोन के जरिये संस्थान को उड़ा दिया जायेगा. इसके बाद पूरे संस्थान को खाली करा दिया गया है और डॉग स्कवायड के माध्यम से जांच शुरू करा दी गयी है. पूरे एरिया की चेकिंग की जा ही है. बम निरोधक दस्ता को काम पर लगाया गया है. इसकी जानकारी संस्था के निदेशक को इ-मेल के माध्यम से दी गयी. इसके बाद इ-मेल की जानकारी जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयुष पांडेय को दी गयी, जिसके बाद पूरे एरिया को खाली कराकर जांच शुरू कर दी गयी है. सुरक्षा घेरे में पुलिस ने पूरे कैंपस को ले लिया है. इस घटना के बाद जिला प्रशासन हरकत में आयी है और पूरे एरिया की घेराबंदी की गयी है. बाहरी लोगों को इंट्री को रोक दी गयी है. इससे पहले रांची कोर्ट समेत तमाम इलाकों को उड़ाने की धमकी दी गयी थी. इस धमकी के बाद से पूरे राज्य में अलर्ट है. जमशेदपुर में पहली बार ऐसी धमकी आने के बाद सनसनी फैल गयी है. साथ ही सुरक्षा को लेकर चर्चाएं शुरु हो गई है.
इसे भी पढ़ें : BREAKING : बहरागोड़ा में केनरा बैंक की साकरा शाखा से 15 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने कर्मियों को बनाया बंधक
There is no ads to display, Please add some


















































