BREAKING : बहरागोड़ा में केनरा बैंक की साकरा शाखा से 15 लाख की लूट, नकाबपोश बदमाशों ने कर्मियों को बनाया बंधक

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अपराधियों का दुस्साहस चरम पर है। मंगलवार की दोपहर क्षेत्र उस समय अफरा-तफरी मच गई जब साकरा स्थित केनरा बैंक की शाखा में पांच नकाबपोश बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में धावा बोलकर लगभग 15 लाख रुपये की बड़ी डकैती को अंजाम दिया। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े इस कांड को अंजाम देकर पुलिस की गश्ती और सुरक्षा दावों की पोल खोल दी।

लंच टाइम में ‘फिल्मी’ अंदाज में दिया घटना को अंजाम

जानकारी के अनुसार, बैंक में दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच सब कुछ सामान्य था। कर्मचारी लंच की तैयारी में थे, तभी पांच युवक ग्राहक बनकर बैंक परिसर में दाखिल हुए। अंदर घुसते ही बदमाशों ने तुरंत चेहरे पर मास्क लगा लिया और पिस्तौल निकालकर बैंक कर्मियों पर तान दी।

बंधक बनाकर की लूटपाट और छीना-झपटी

अपराधियों ने बैंक कर्मियों को जान से मारने की धमकी देकर एक कोने में बंधक बना लिया। इसके बाद  कैश काउंटर और तिजोरी को खंगालकर करीब 15 लाख रुपये लूट लिए। वहीं सिर्फ बैंक के पैसे ही नहीं, बल्कि कर्मचारियों के निजी मोबाइल, पर्स और सोने की चेन भी छीन ली।

बंगाल की ओर फरार, रास्ते में फेंके मोबाइल

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर स्थानीय गुप्त रास्तों से पश्चिम बंगाल की ओर भाग निकले। पकड़े जाने के डर और लोकेशन ट्रेस न हो, इसलिए अपराधियों ने लूट के मोबाइल फोन भागते समय रास्ते में ही फेंक दिए।

बोर्डर सील कर जांच शुरु

घटना की सूचना मिलते ही बहरागोड़ा पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची तथा बैंक के अंदर और बाहर लगे CCTV कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि अपराधियों के चेहरे और बाइक के नंबर का सुराग मिल सके। पुलिस ने पश्चिम बंगाल तथा उड़ीसा राज्य से सटे होने के कारण सीमावर्ती इलाकों में सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : Baharagora : आयुष्मान आरोग्य मंदिर में गर्भवती महिलाओं की ANC TEST, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर जोर


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Muri : नदी में डुबने से सेवानिवृत रेलकर्मी की मौत

मुरी : मुरी ओपी अंतर्गत कांटाडीह निवासी उरंगडा जोगेश्वर मुंडा की लाश नदी से बरामद की गई. जोगेश्वर रेलवे में गैंग मैन से सेवानिवृत हुए थे. घटना की सूचना पुलिस…

Spread the love

Bahragora : अनाथ बच्चों के साथ मैत्री संगठन के संस्थापक ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा मैत्री संगठन के संस्थापक एवं समाजसेवी संदीप साउ ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर समाजसेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल आज पेश…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time