Deoghar: श्रावणी मेले में झारखंड सरकार की अनोखी पहल, ड्रोन से होगी ब्लड की डिलीवरी

देवघर: श्रावणी मेले को लेकर झारखंड सरकार ने स्वास्थ्य सुविधाओं में तकनीक का समावेश कर एक ऐतिहासिक पहल की है। मंगलवार को देवघर परिसदन में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जिला और राज्य स्तर के अधिकारियों के साथ बैठक कर मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में ड्रोन तकनीक से रक्त की आपूर्ति, एआई आधारित निगरानी प्रणाली, नकली दवाओं की रोकथाम और मिलावटी खाद्य पदार्थों पर निगरानी जैसे विषयों पर चर्चा की गई। डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने पीपीटी के माध्यम से विभागीय तैयारियों की जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस वर्ष देश में पहली बार किसी धार्मिक मेले में ड्रोन के माध्यम से ब्लड डिलीवरी की जाएगी। यदि किसी श्रद्धालु को तुरंत रक्त की आवश्यकता होगी, तो ड्रोन के जरिए ब्लड बैंक से आपूर्ति की जाएगी, जिससे समय पर इलाज सुनिश्चित हो सके।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में 32 अस्थायी स्वास्थ्य केंद्र, 41 एंबुलेंस और 160 चिकित्सकों की तैनाती की गई है। साथ ही, 300 प्रकार की आवश्यक दवाओं की अग्रिम आपूर्ति कर दी गई है।

इस बार भीड़ नियंत्रण, आपदा की पूर्व चेतावनी और चिकित्सा जरूरतों की पूर्व जानकारी के लिए एआई प्रणाली का उपयोग होगा। यह प्रणाली मेले की सुरक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है।

मंत्री ने कहा कि नकली दवाओं की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। ड्रग इंस्पेक्टर और औषधि निरीक्षण दल गठित कर दिए गए हैं। संदिग्ध दवाओं की तत्काल जांच और दोषी पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की नशाखोरी को सख्ती से रोका जाएगा।

स्पेशल टीम, खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी और जिला पुलिस की संयुक्त गश्ती मेला क्षेत्र में होगी। यदि किसी खाद्य सामग्री में मिलावट या रंग का प्रयोग पाया गया, तो संबंधित विक्रेता और पदाधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आपात स्थिति से निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीम तैनात रहेगी। साथ ही, कंट्रोल रूम, सर्विलांस टीम और इमरजेंसी चिकित्सा वाहन सक्रिय रूप से तैयार रहेंगे।

बैठक में देवघर विधायक सुरेश पासवान, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह, जरमुंडी विधायक देवेंद्र कुंवर, एनएचएम निदेशक शशि प्रकाश झा, कॉरपोरेशन एमडी अबु इमरान, देवघर एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग, नगर आयुक्त रोहित सिन्हा और सिविल सर्जन डॉ. युगल किशोर चौधरी सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur में झारखंड का पहला इवास शोरूम उद्घाटित, सरयू राय ने दी शुभकामनाएं


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा में बंद घर से लाखों के गहने व 95 हजार की नकदी की चोरी

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के रॉजलाबांध में अज्ञात चोरों ने दुस्साहस का परिचय देते हुए एक बंद घर को अपना निशाना बनाया और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time