Deoghar: श्री राणी शक्ति मंदिर वार्षिकोत्सव का दूसरा दिन, मेंहदी उत्सव में छाया राजस्थानी लोक-संस्कृति का रंग

देवघर: देवघर के बंपास टाउन स्थित झुंझनूधाम श्री राणी शक्ति दादी माताजी मंदिर के तृतीय वार्षिकोत्सव का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के साथ जारी है। दूसरे दिन गुरुवार को आयोजित मेंहदी उत्सव ने माहौल को राजस्थानी पारंपरिक रंगों से सराबोर कर दिया।

पूजा और मेंहदी उत्सव का समागम

दिन की शुरुआत पंडित राम पूजन शास्त्री एवं पंडित पुष्पराज द्वारा प्रात:कालीन पूजा-अर्चना से हुई। शाम में श्रद्धालु महिलाएं राजस्थानी परिधान में पारंपरिक मेंहदी गीत गाते हुए मंदिर में प्रविष्ट हुईं। गणेश वंदना के उपरांत “मैया के हाथां में रचावां मेंहदी राचनी” जैसे भावपूर्ण गीतों पर भाव नृत्य प्रस्तुत किए गए।

दादी माताजी को चढ़ाई गई मेंहदी

भावपूर्ण माहौल में दादी माताजी के चारों हाथ-पैरों में मेंहदी रचाई गई। यह दृश्य श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत भक्तिपूर्ण और भावविभोर करने वाला रहा। संध्या आरती के साथ दिन का आयोजन पूर्ण हुआ।

अंतिम दिन होंगे मंगल पाठ और अनुष्ठान

समारोह की प्रबंध समिति में अध्यक्ष कमलेश तुलस्यान और समाजसेवी जगदीश प्रसाद मुंदड़ा समेत सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुंदड़ा ने बताया कि 2 मई को वार्षिकोत्सव का समापन होगा। दिनभर पूजन, आरती, जात, धोक व संगीतमय मंगल पाठ जैसे अनुष्ठान संपन्न होंगे। चिरकुंडा की नीतू अग्रवाल मंगल पाठ का वाचन करेंगी। आरती के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें :

Deoghar: श्री राणी शक्ति माताजी मंदिर का वार्षिकोत्सव आरंभ, अक्षय तृतीया पर श्रद्धालुओं को बांटे फल एवं सत्तू
Spread the love

Related Posts

Bahragora : मानुषमुड़िया के स्वामी निगमानंद आश्रम में उमड़ा आस्था का सैलाब, अक्षय तृतीया पर हुआ रक्तदान

बहरागोड़ा : मानुषमुड़िया गांव स्थित स्वामी निगमानंद आश्रम में मंगलवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। हिमाद्री भोल की देखरेख में…

Spread the love

Jamshedpur : दलमा बुरू सेंदरा को लेकर वन विभाग व आदिवासी समाज के बीच हुई बैठक, सौहार्दपूर्ण तरीके से पर्व मनाने पर बनी सहमति

जमशेदपुर : दलमा बुरू सेंदरा समिति व वन्य विभाग की बैठक सोमवार को दलमा राजा राकेश हेम्ब्रम के अध्यक्षता में उनके गदड़ा स्थित आवास पर हुई. बैठक में सेंदरा को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time