Jamshedpur: NCP की बैठक में SC/OBC आरक्षण और नगर निकाय चुनाव पर जोर

जमशेदपुर:  एनसीपी पार्टी ने आज मानगो क्षेत्र में नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता सौरव ओझा ने की और संचालन मोहम्मद रिजवान ने संभाला।

बैठक में बतौर मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (नगर निकाय) डॉ. पवन पांडेय ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव के बाद झारखंड में नगर निकाय चुनाव की घोषणा किसी भी समय हो सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपनी पूरी राजनीतिक क्षमता लगाने का आह्वान किया।

डॉ. पांडेय ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में SC/OBC वर्ग को आरक्षण मिलने का अधिकार सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों के पास प्रमाण-पत्र नहीं है, उन्हें जल्द से जल्द प्रमाण-पत्र जारी किया जाए ताकि वे आरक्षित सीटों पर चुनाव में भाग ले सकें।

उन्होंने जोर देकर कहा कि आरक्षण व्यवस्था का मूल उद्देश्य संवैधानिक लाभ देना है। अगर SC/OBC को यह लाभ नहीं मिलता है तो आरक्षण का उद्देश्य अधूरा रह जाएगा। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को आंदोलन के माध्यम से प्रमाण-पत्र निर्गत करवाने की दिशा में कदम उठाना होगा।

डॉ. पांडेय ने बताया कि झारखंड की लगभग 38% जनता, जिनके पूर्वज बिहार से आए और राज्य गठन के बाद सामान्य वर्ग में डाल दिए गए, संवैधानिक अधिकार से वंचित हो गई है। उन्होंने कहा कि इस वर्ग को शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य क्षेत्रों में मिलने वाले लाभ से वंचित नहीं होना चाहिए।

डॉ. पांडेय ने कहा कि इस आरक्षण और अधिकार सुनिश्चित करने का अभियान झारखंड में नगर निकाय चुनाव से शुरू किया जाएगा। बैठक में जितेन्द्र मिश्रा, तेजपाल सिंह टोनी, ललित ढिंगरा, अनवर हुसैन, अब्दुल जब्बार और फिरोज अहमद मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Bahragora: कड़ाके की ठंड से राहत पाने के प्रयास में हुई चूक, महिला झुलसी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झामुमो संपर्क कार्यालय में इफ्तार पार्टी का आयोजन, अल्लाह से विश्व शांति की मांगी दुआ

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संपर्क कार्यालय में पूर्वी सिंहभूम जिला के तरफ से झामुमो के वरिष्ठ नेता प्रमोद लाल एवं शेख बदरूदीन के नेतृत्व में इफ्तार पार्टी का…

Spread the love

Jamshedpur : न्याय की मांग को लेकर चार वर्षीय मासूम के शव के साथ परिजनों ने खालसा स्कूल के सामने दिया धरना

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत खालसा स्कूल के समीप शनिवार को कार की चपेट में आने से मृत चार वर्षीय मासूम आरुष के परिजनों ने रविवार को न्याय की मांग…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time