ESIC Vacancy: 7वें वेतन आयोग के तहत शानदार वेतन, ESIC में निकली 558 पदों पर वैकेंसी

नई दिल्ली: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) एक सुनहरा अवसर लेकर आया है. ESIC ने देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में स्पेशलिस्ट ग्रेड-II के कुल 558 पदों पर भर्ती की घोषणा की है.

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है. अभ्यर्थी 26 अप्रैल 2025 तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. कुछ विशेष राज्यों के लिए अंतिम तिथि 2 मई 2025 निर्धारित की गई है.

रिक्ति विवरण

स्पेशलिस्ट ग्रेड-II (सीनियर स्केल): 155 पद

स्पेशलिस्ट ग्रेड-II (जूनियर स्केल): 403 पद

योग्यता व आयु सीमा

इन पदों के लिए आवेदक के पास संबंधित विषय में एमडी, एमएस, डीएम, एमसीएच, डीए, डीपीएम या एमएससी जैसी मान्यता प्राप्त पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री अनिवार्य है.
उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष निर्धारित की गई है. आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी.

वेतन और अन्य लाभ

चयनित अभ्यर्थियों को पे लेवल 12 (7वां वेतन आयोग) के अंतर्गत ₹78,800 प्रति माह प्रारंभिक वेतन प्राप्त होगा. साथ ही टीए, डीए, एनपीए और एचआरए जैसी सुविधाएं भी समय-समय पर प्रदान की जाएंगी.

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को ₹500 का आवेदन शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से ESI Fund Account No. II के नाम पर जमा करना होगा.

आवेदन प्रक्रिया

यह भर्ती पूरी तरह ऑफलाइन माध्यम से संपन्न की जाएगी. उम्मीदवारों को ESIC की वेबसाइट esic.gov.in से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा. आवेदन पत्र को सही ढंग से भरकर सभी आवश्यक प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ निर्धारित पते पर समय रहते भेजना होगा.

 

इसे भी पढ़ें : Kolhan University: सौ से अधिक विद्यार्थियों के अंकों में गड़बड़ी, छात्रों ने किया परीक्षा नियंत्रक का घेराव

Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज में यक्ष्मा रोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

पोटका : रंभा शैक्षणिक समूह के अंतर्गत संचालित रंभा कॉलेज, रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं रंभा कॉलेज ऑफ फार्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में आज ‘टीबी (यक्ष्मा)…

Spread the love

Potka : किसान की बेटी मालती टुडू ने बढ़ाया मान, 90% अंक के साथ जिले में पाया आठवां स्थान

पोटका : सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच मेहनत और लगन के बल पर पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा मालती टुडू ने 12वीं आर्ट्स की परीक्षा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time