Potka: पोटका में पधारेंगे प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप पाल, तैयारियां पूरी

पोटका : राधा गोविंद संकीर्तन समिति, मजगांव द्वारा आयोजित दो दिवसीय भव्य धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। इस आयोजन में बंगाल के प्रसिद्ध कथावाचक प्रदीप पाल के आगमन को लेकर पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह देखा जा रहा है।

 

आयोजक समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा महोत्सव का शुभारंभ 14 नवंबर को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर कोल्हान और ओड़िशा के कई जिलों से लगभग 25 से 30 हजार श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना जताई गई है।

 

समिति के आयोजक पोलटू मंडल ने बताया कि प्रदीप पाल को इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए एक वर्ष पूर्व ही आमंत्रण भेजा गया था। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और शांति का संदेश फैलाना है, ताकि समाज में सौहार्द और खुशहाली बनी रहे।

Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा और श्यामसुंदरपुर थाना प्रभारी की मौजूदगी में छात्रों ने लिया नशामुक्त समाज का संकल्प

    बहरागोड़ा : पटवेड़ा मौजा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में मंगलवार को जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम तथा मिराकी ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान के तहत एक भव्य जागरूकता…

    Spread the love

    Bahragora : बलिदान दिवस पर याद किए गए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने लिया उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प

    बहरागोड़ा : भारतीय जनसंघ के दूरदर्शी संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर बहरागोड़ा भाजपा मंडल कार्यालय में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस गौरवमयी…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time