Saraikela: राम बाबा आश्रम में तीन दिवसीय गीता यज्ञ, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा भी हुए शामिल

सरायकेला:  गम्हरिया प्रखंड के विजय ग्राम स्थित राम बाबा आश्रम में तीन दिवसीय वार्षिक गीता जयंती यज्ञ समारोह का रविवार को भव्य समापन हुआ। शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ इस समारोह का शुभारंभ हुआ था।

तीन दिनों तक स्थानीय और दूरदराज के लाखों श्रद्धालु आश्रम में पहुंचे। उन्होंने राम बाबा की समाधि में माथा टेका, यज्ञ के हवन कुंड का दर्शन किया और आश्रम द्वारा वितरित महाप्रसाद ग्रहण किया।

तीन दिवसीय यज्ञ के दौरान अखंड गीता पाठ हुआ, जिसकी मधुर ध्वनि से पूरा क्षेत्र गीतामय हो गया। साथ ही, आश्रम में भंडारा आयोजन कर श्रद्धालुओं को महा प्रसाद वितरित किया गया।

 

इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भूतपूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी आश्रम आकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि राम बाबा आश्रम में पिछले कई वर्षों से गीता यज्ञ का आयोजन क्षेत्र के नागरिकों द्वारा श्रद्धा और भक्ति के साथ किया जाता रहा है। उन्होंने गीता के उपदेशों की महत्ता पर भी जोर दिया।

रविवार को बाबा मृत्युंजय ब्रह्मचारी की अगुवाई में यज्ञ कुंड में मंत्रोच्चारण के साथ विश्व शांति और कल्याण की मंगलकामना करते हुए पूर्णाहुति दी गई। मंत्र उच्चारण और “ओम नमो नारायण”, “ओम नमो भगवते वासुदेवाय” के जयघोष के साथ तीन दिवसीय गीता जयंती यज्ञ समारोह का समापन हुआ।

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur: सिविल डिफेंस ने मनाया 63वां रेजिंग डे, आपदा प्रबंधन में समुदाय की भागीदारी पर जोर

जमशेदपुर:  सिविल डिफेंस ने 6 दिसंबर 2025 को बिस्टुपुर स्थित अपने कार्यालय में 63वां रेजिंग डे मनाया। यह दिवस हर साल नागरिक सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और आपातकालीन स्थिति से निपटने…

Spread the love

Jamshedpur: जमशेदपुर में आवारा पशुओं पर शुरू होगा अभियान, प्रशासन ने बनाई विशेष टीम

जमशेदपुर:  शहर में लगातार बढ़ रही आवारा पशुओं और कुत्तों की समस्या को लेकर एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड और पंचायत प्रतिनिधियों ने आज भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. ज्योतिंद्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *