जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एटीएम से रुपये निकालने के नाम पर मोती सिंह के खाते से 70 हजार रुपये उड़ा लिए। घटना 27 सितंबर की रात की है। पीड़ित ने तुरंत उलीडीह थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
डिमना रोड निवासी मोती सिंह डिमना रोड स्थित केनरा बैंक के एटीएम पहुंचे थे। कई बार प्रयास करने के बावजूद कैश नहीं निकल रहा था। इसी बीच एक युवक पीछे आया और खुद को मददगार बताते हुए कहा कि वह रुपये निकाल देगा।
युवक ने मोती सिंह का एटीएम कार्ड लेकर मशीन में डालने का नाटक किया और कार्ड बदलकर एटीएम को फंसा दिया। इसके बाद मौका पाकर वह फरार हो गया।
कुछ ही देर बाद मोती सिंह के मोबाइल पर खाते से 70 हजार रुपये की निकासी का मैसेज आया। घटना का पता चलते ही मोती सिंह ने उलीडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने मोबाइल नंबर 8409036059 के धारक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच टीम एटीएम बूथ और बैंक से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। पुलिस ने आम जनता से सावधान रहने और अजनबी की मदद लेने से बचने की भी अपील की है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: सुंदरनगर तालाब से मिला तीन दिन से लापता बिसु मुर्मू का शव, हत्या की आशंका