Jamshedpur: बर्मामाइंस पुलिस की बड़ी कामयाबी – खोया बैग बरामद, 15 लाख के गहने सुरक्षित लौटाए

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के बर्मामाइंस पुलिस को तकनीकी शाखा की मदद से बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुम हुआ बैग बरामद कर गुरुचरण गोराई को लौटाया। बैग में 15 लाख रुपये मूल्य के सोने-हीरे के गहने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। बैग मिलने पर गुरुचरण गोराई का चेहरा खुशी से खिल उठा।

जानकारी के अनुसार, गुरुचरण गोराई 26 सितंबर को टाटानगर स्टेशन से ऑटो द्वारा अपने घर बिरसानगर लौट रहे थे। रास्ते में ट्यूब कंपनी गेट के पास उनका बैग ऑटो से गिर गया।

घटना के तुरंत बाद गुरुचरण गोराई ने बर्मामाइंस थाना में आवेदन देकर पूरी जानकारी दी। आवेदन मिलते ही थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई। टीम ने लगातार तीन दिनों तक खोजबीन और हर पहलू की बारीकी से जांच की। इसके बाद पुलिस को सफलता मिली और पूरा सामान सुरक्षित बरामद कर लिया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: एटीएम से पैसे निकालने में मदद का झांसा देकर 70 हजार रुपये की ठगी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मां तारा का दर्शन-पूजन

जमशेदपुर : घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दल मां तारा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मां तारा…

Spread the love

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time