गम्हरिया: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने बुधवार को सरायकेला-खरसावां जिला समिति की घोषणा की. इस घोषणा में डॉ. शुभेंदु महतो को लगातार तीसरी बार जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. उनकी इस नियुक्ति से समर्थकों में उत्साह देखा गया.
जिला समिति में इन नेताओं को मिली अहम भूमिकाएँ
इस नई समिति में विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की गईं. भुंडा बेसरा, संजय प्रधान, धरमु गोप, भोला मोहंती और सुधीर किस्कू को उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं, बैधनाथ टुडू को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई.
इसके अलावा, करम सिंह मुंडा और अमृत महतो को संगठन सचिव, जबकि धानु मुखी, जगदीश महतो, सोमा पूर्ति, सोनाराम मुर्मू और गोरा वर्मण को सह सचिव नियुक्त किया गया. मनोहर कर्मकार को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली.
इसे भी पढ़ें : Chaibasa: शोभायात्रा में सपरिवार शामिल हुए जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु
There is no ads to display, Please add some


















































