गम्हरिया: गम्हरिया थाना क्षेत्र के धीराजगंज में शनिवार को एक घर के अंदर से युवक का शव बरामद किया गया. कमरे में ताला बंद था और आसपास दुर्गंध फैलने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जब पुलिस ने दरवाजा खुलवाया, तो भीतर खून से लथपथ युवक मृत अवस्था में पाया गया.
पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में पाया गया कि युवक की हत्या संभवतः तेज धार वाले हथियार से की गई है. कमरे की हालत और फर्श पर फैले खून से यह स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि वार बेहद क्रूरता से किया गया था.
पड़ोसियों के अनुसार युवक हाल ही में सोमवार को अपनी पत्नी और बच्चों के साथ इस मकान में किराए पर रहने आया था. दो दिनों तक घर में ताला लटका रहा. घटना के बाद से उसकी पत्नी बच्चों के साथ लापता है. शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस के लिए चुनौती और बढ़ गई है.
इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद से धीराजगंज में भय का वातावरण व्याप्त है. पुलिस टीम घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की गहनता से जांच कर रही है. साथ ही फरार महिला की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand: राज्यपाल रहते जिसे गोद लिया उसे भूली राष्ट्रपति, अब बदहाली में जी रहा जीवन – करनी पड़ती है टॉयलेट की सफाई
There is no ads to display, Please add some



















































