गम्हरिया: कांड्रा-चौका मार्ग पर स्थित लखना घाटी के पास एक बाइक सवार तेज रफ्तार के कारण सड़क किनारे बने नाले में गिरकर घायल हो गया. घटना के समय बाइक सवार अनियंत्रित होकर गार्डवाल से टकरा गया, जिससे वह गिर पड़ा. हालांकि, हेलमेट की वजह से उसकी जान बच गई.
घटना के बाद मौके पर गुजर रहे लोगों ने उसे तुरंत उठाया और पास ही स्थित सड़क निर्माता एजेंसी की टीम को सूचित किया. सड़क निर्माता एजेंसी की टीम ने घायल बाइक सवार को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा.
घटना का विवरण
मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार चौका की ओर से आ रहा था. जब वह लखना घाटी के पास घुमावदार सड़क पर पहुंचा, तो वह बाइक पर नियंत्रण नहीं रख सका और सड़क किनारे बने नाले में गिर पड़ा.
इसे भी पढ़ें : Gamharia: मानसी प्रोजेक्ट कर्मियों के साथ सीडीपीओ की बैठक, अन्नप्रसन्न कार्यक्रम की योजना पर हुई चर्चा
There is no ads to display, Please add some



















































