गम्हरिया: गम्हरिया थाना अंतर्गत यशपुर पंचायत के रायबासा स्थित फिल्टर प्लांट से लोहे की सीढ़ी चोरी हो गई थी। प्लांटकर्मी रामाकांत नायक ने सुबह इसकी सूचना मुखिया पार्वती सरदार समेत पंचायत के जनप्रतिनिधि व ग्रामीणों को दी।
सूचना पाकर पहुंचे लोगों ने खोजबीन की और पास स्थित एक छोटे तालाब से सीढ़ी को बरामद किया।
ग्रामीणों ने घटना की लिखित सूचना गम्हरिया थाना को देते हुए सुरक्षा की मांग की है।
गम्हरिया थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।
ग्रामीणों ने फिल्टर प्लांट की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
There is no ads to display, Please add some


















































