Jhargram : CRPF की ओर से स्वास्थ्य जांच सह रक्तदान शिविर का आयोजन, 15 ने किया रक्तदान 

झाड़ग्राम  : 87वें सीआरपीएफ दिवस के अवसर पर मंगलवार को 184 बटालियन, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF), झाड़ग्राम की ओर से स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अधिकारियों, जवानों और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर स्वेच्छा से रक्तदान किया।

यह शिविर गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, झाड़ग्राम (ब्लड सेंटर) के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में कुल 85 जवानों और स्थानीय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, वहीं 15 अधिकारियों, जवानों और स्थानीय नागरिकों ने रक्तदान किया।

कार्यक्रम के दौरान कमांडेंट प्रवीन कुमार त्रिपाठी ने कहा कि दुर्घटना, ऑपरेशन, प्रसव और गंभीर बीमारियों के समय रक्त की आवश्यकता होती है और कई लोग रक्त की कमी से जूझते हैं। उन्होंने बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि रक्तदान सुरक्षित और वैज्ञानिक प्रक्रिया है तथा 18 से 60 वर्ष की आयु का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति बिना किसी नुकसान के रक्तदान कर सकता है।

इस अवसर पर द्वितीय कमान अधिकारी प्रणव आनंद झा, सहायक कमांडेंट नंदकिशोर वर्मा, चिकित्सा अधिकारी डॉ. पियाली साहू, सलाहकार मानस कुमार बाग और स्टाफ नर्स बेला मैती सहित बटालियन के अन्य अधिकारी और जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और समाज में मानवता और सहयोग का संदेश दिया।

इसे भी पढ़ें : TATA MOTORS : सीएसआर के तहत बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : DIG ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विधि व्यवस्था की समीक्षा की, पर्व-त्योवहार में विशेष सतर्कता बरतने का दिया निर्देश

जमशेदपुर :  कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा के नेतृत्व में जिले के तमाम वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक से पहले जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय में…

Spread the love

Jamshedpur :  सिदगोड़ा में दुकान में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार हुआ आरोपी 

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर चोरी करने वाले एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में भुइयांडीह कान्हू भट्ठा निवासी पंचम भुइयाँ…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *