Potka : अंतिम व्यक्ति तक अनाज पहुंचने वाला आज खुद आर्थिक संकट से गुजर रहा : अनवर अली

पोटका के पीडीएस डीलर मैना सरदार का आकस्मिक निधन, डीलर संघ ने की आर्थिक मदद

पोटका : हल्दीपोखर के जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानदार मैना सरदार का आकस्मिक निधन 28 फरवरी को हो गया था। उनके निधन के बाद पीड़ित परिवार को सहयोग देने के उद्देश्य से पोटका डीलर संघ द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई। पोटका डीलर संघ के अध्यक्ष अनवर अली की अगुवाई में राजेंद्र गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, चिंटू गुप्ता, शुरू सरदार सहित अन्य सदस्यों की उपस्थिति में संघ की ओर से मृतक के परिजनों को सहयोग राशि सौंपी गई।

इस दौरान संघ के अध्यक्ष अनवर अली ने कहा कि आज पीडीएस डीलर आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं। अंतिम व्यक्ति तक अनाज पहुंचाने वाला डीलर खुद भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि डीलरों को 6 से 8 महीने में एक बार केवल एक-दो माह का ही कमीशन भेजा जाता है, जिससे उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।उन्होंने कहा कि डीलरों की समस्याओं को लेकर संघ लगातार सरकार को अवगत कराता रहा है।

उन्होंने मांग की कि हर महीने डीलरों का कमीशन उनके खाते में भेजा जाए। उन्होंने कहा कि आज आम लोगों तक सुविधा पहुंचाने वाला डीलर ही असुविधा में है। अनवर अली ने यह भी कहा कि संघ की ओर से जहां तक संभव हो, मृतक डीलरों के परिवारों तक सहयोग राशि पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि पीड़ित परिवार को थोड़ी राहत मिल सके और सभी मिलकर दिवंगत डीलर को श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

इसे भी पढ़े : Potka पोटका के सुभाषिनी हत्याकांड का खुलासा,  डायन के संदेश में  राजू पुराण ने कटारी से वार कर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : स्पेशल लोक अदालत में अधिक से अधिक एनआई एक्ट के मामले के निष्पादन पर जोर, PDJ ने की बैठक

जमशेदपुर : प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई. जिसमें आगामी 25 अप्रैल 2026…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा के चित्रेश्वर व बहुलिया में गाजन महोत्सव का  आगाज, दिखा अटूट आस्था और अदम्य साहस  

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के ऐतिहासिक चित्रेश्वर और बहुलिया (बाबा भूतेश्वर) शिव मंदिरों में सोमवार को सदियों पुरानी परंपरा और रोंगटे खड़े कर देने वाली आस्था के साथ गाजन पर्व…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time