जमशेदपुर : कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा के नेतृत्व में जिले के तमाम वरीय पुलिस अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक से पहले जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय में कोल्हान डीआईजी अनुरंजन किसपोट्टा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर आने वाले त्योहारों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक में ईद, रामनवमी समेत आगामी दिनों में होने वाले विभिन्न त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डीआईजी ने सभी थाना प्रभारियों और पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क रहने, संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए समुचित पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर भी जोर देते हुए कहा कि पेंडिंग केसों को जल्द से जल्द निपटाने की दिशा में कार्रवाई तेज की जाए, ताकि आम लोगों को समय पर न्याय मिल सके।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : XLRI को बम से उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान से आया धमकी भरा इ-मेल, कैंपस कराया गया खाली
There is no ads to display, Please add some


















































