Jamshedpur : कम नंबर पर ट्यूशन टीचर का कहर, दो बच्चों को बेरहमी से पीटा थाने में शिकायत 

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में शिक्षा के नाम पर एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां कम अंक आने से नाराज़ एक निजी ट्यूशन शिक्षक ने दो मासूम बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस पिटाई में एक बच्ची की उंगली फ्रैक्चर हो गई, जबकि दोनों बच्चों के शरीर पर चोट के गहरे निशान पाए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार जुगसलाई निवासी तैयबा के दो बच्चे—गुलाम गौश और मायरा फिरदौस—स्थानीय शिक्षक प्रभात के पास ट्यूशन पढ़ने जाते थे। दोनों बच्चे बेलडीह चर्च स्कूल के छात्र हैं। सोमवार को परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। मंगलवार को बच्चे अपना रिजल्ट लेकर शिक्षक के पास पहुंचे। बताया जाता है कि कम नंबर देखकर शिक्षक प्रभात का गुस्सा भड़क गया और उसने दोनों बच्चों को डंडे और हाथ से बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया।

बच्चों की मां तैयबा ने बताया कि शाम को जब वह ट्यूशन से बच्चों को लेने पहुंचीं तो उनका बेटा घबराया हुआ था और शिक्षक को धक्का देकर उनके पास भाग आया। घर पहुंचने पर जब बच्चों की स्थिति देखी गई तो उनके शरीर पर पिटाई के कई निशान मिले और बेटी की एक उंगली टूट चुकी थी। इफ्तार के समय बच्चों की यह हालत देखकर परिजनों के होश उड़ गए।

घटना के बाद परिजनों ने जुगसलाई थाना पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने बच्चों का प्राथमिक उपचार कराया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सोनारी में तड़ीपार अपराधी ‘चटनी डॉन’ गिरफ्तार, पति से विवाद के बाद पहुंची पुलिस ने दबोचा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : अनाथ बच्चों के साथ मैत्री संगठन के संस्थापक ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा मैत्री संगठन के संस्थापक एवं समाजसेवी संदीप साउ ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर समाजसेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल आज पेश…

Spread the love

Jamshedpur : पत्रकार एकता मंच के प्रथम वर्षगांठ पर कोल्हान के पत्रकारों का हुआ जुटान, नई उर्जा के साथ कार्य करने का लिया संकल्प

जमशेदपुर : कोल्हान पत्रकार एकता मंच का प्रथम वर्षगांठ जमशेदपुर प्रखंड परिसर  स्थित पंचायत समिति भवन में आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों द्वारा संयुक्त रूप से केक काटा गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time