बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के रंगुनिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में सोमवार को विद्यालय के प्रथम छात्र स्व. सुभ्र कांति घोष की चतुर्थ पुण्यतिथि अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार और स्थानीय लोग शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के सचिव श्रीवत्स घोष के पुत्र स्व. सुभ्र कांति घोष की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। मौके पर उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। विद्यालय परिवार ने उन्हें एक मेधावी और अनुशासित छात्र के रूप में याद किया, जिसकी कमी आज भी स्कूल प्रबंधन को महसूस होती है।साथ ही शोक सभा के दौरान बताया गया कि आज से ठीक चार वर्ष पूर्व सुभ्र कांति घोष जमशेदपुर में अपनी अप्रेंटिस की पढ़ाई कर रहे थे। इसी दौरान धालभूमगढ़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में उनकी असामयिक मृत्यु हो गई थी। वह न केवल अपने परिवार के चिराग थे, बल्कि सरस्वती शिशु मंदिर रंगुनिया के प्रथम छात्र होने के नाते विद्यालय के इतिहास का एक अभिन्न हिस्सा भी थे।इस मेमोरियल कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और स्थानीय अभिभावक उपस्थित थे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इसे भी पढ़ें : Seraikela : गम्हरिया में काम से लौट रहे दंपति को तेज फायर कर ने मारी टक्कर, महिला की मौत, पति घायल