Homage to Shibu Soren: गुरूजी को अंतिम विदाई देने नेमरा पहुँचे गम्हरिया के झामुमो कार्यकर्ता

गम्हरिया:  झारखंड आंदोलन के नायक और झामुमो के संस्थापक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अंतिम विदाई देने के लिए गम्हरिया प्रखंड से झामुमो कार्यकर्ताओं का दल नेमरा पहुँचा। प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी के नेतृत्व में कार्यकर्ता पहले झामुमो कैंप कार्यालय में एकत्र हुए, फिर वहीं से नेमरा के लिए रवाना हुए।

अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों में प्रखंड कोषाध्यक्ष प्यारेलाल प्रधान, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बेनीमाधव महतो, सोखेन हेंब्रम, ग्राम प्रधान कोंदा बेसरा समेत बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने गुरूजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके योगदान को याद किया।

Spread the love
  • Related Posts

    Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

    Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

    Spread the love

    Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

    जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *