रामगढ़: रामगढ़ समाहरणालय के बी-ब्लॉक स्थित सभाकक्ष में जिले के सभी लाइसेंस प्राप्त बीज विक्रेताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य था बीज विक्रेताओं को कृषि निदेशालय के वेब पोर्टल पर बीज स्टॉक से संबंधित जानकारी संधारित करने की प्रक्रिया से अवगत कराना. राज्य स्तर से कृषि निदेशालय, रांची के ब्लॉकचैन टीम के प्रशिक्षक अरविंद कुमार सिंह एवं भास्कर कुमार ने ऑनलाइन जुड़कर प्रशिक्षण प्रदान किया.
उपविकास आयुक्त ने की गुणवत्ता और जैविक खेती पर बात
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपविकास आयुक्त रामगढ़ ने बीज विक्रेताओं को कृषि क्षेत्र में गुणवत्ता की अहमियत समझाई. उन्होंने कहा कि किसानों को केवल प्रमाणित एवं उच्च गुणवत्ता वाले बीज ही उपलब्ध कराएं, ताकि फसल की उत्पादकता बढ़े और उनकी आय में वृद्धि हो सके. उन्होंने कीटनाशकों और रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले पर्यावरणीय और शारीरिक नुकसान की भी जानकारी दी और किसानों को जैविक खेती के प्रति प्रेरित करने की अपील की.
प्रमुख पदाधिकारी रहे उपस्थित
प्रशिक्षण कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, आत्मा, उप परियोजना निदेशक, प्रभारी – मिट्टी जांच प्रयोगशाला, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं जनसेवक भी उपस्थित रहे. प्रशिक्षण के माध्यम से बीज विक्रेताओं को तकनीकी दक्षता प्रदान करने के साथ-साथ पारदर्शिता और जवाबदेही को भी सुनिश्चित करने की दिशा में यह एक सार्थक पहल रही.
इसे भी पढ़ें : Ramgarh: अब मलेरिया को कहेंगे अलविदा? स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की नई मुहिम
There is no ads to display, Please add some



















































