Jadugora: नशे की लत ने युवक को भेजा जेल, वृद्ध महिला के घर में घुसकर की थी लूटपाट

जादूगोड़ा: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के दिगडी मोड से सटे शंखोडीह गांव में एक 55 वर्षीय वृद्ध महिला सुधा देवी दास के घर में घुसकर लूटपाट करने के मामले में 23 वर्षीय महेंद्र गोप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक को घाटशिला जेल भेज दिया गया है।

बीते दिनों वृद्ध महिला सुधा देवी दास अपने घर में देर रात्रि सोई हुई थी। दरवाजा खुला देख आरोपी महेंद्र गोप ने अपनी पहचान छिपाने के लिए नकाब पहनकर और हाथ में कटारी लेकर घर में घुस गया। इस दौरान बेड पर रखे 1000 रुपया लेकर भाग गया। भागने के क्रम में उसका नकाब गिर गया और पीड़ित महिला ने आरोपी महेंद्र गोप की पहचान कर ली।

पीड़ित महिला की शिकायत पर थाने के एएसआई आनंद मरांडी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महेंद्र गोप को धर दबोचा। उसके पास से घटना में इस्तेमाल की गई कटारी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी युवक को हिरासत में लेकर घाटशिला जेल भेज दिया गया है।

इस मामले में नशे की लत ने युवक को अपराध की दुनिया में धकेल दिया और अब उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ा है। यह घटना नशे की लत के दुष्परिणामों को उजागर करती है।

 

इसे भी पढ़ें :

Gamharia: स्क्रैप चोरी का गिरोह ध्वस्त, 9 गिरफ्तार
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सिदगोड़ा बाजार शराब दुकान चोरी का पुलिस ने किया उद्भेदन, दो आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई, दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिदगोड़ा बाजार स्थित शराब दुकान में हुई चोरी की घटना…

Spread the love

Jadugoda : राशन डीलर मिकी हांसदा के घर से डेढ़ लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

कुंडी तोड़कर नकद व आभूषण ले उड़े चोर, थाना प्रभारी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण घर सूना पाकर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम, लाखों के गहने और नकदी गायब…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *