जादूगोड़ा : भारतीय स्टेट बैंक, जादूगोड़ा शाखा की प्रबंधक प्राची दास की सराहनीय पहल की स्थानीय लोगों ने खूब प्रशंसा की। मंगलवार को धर्मडीह निवासी 95 वर्षीय भरत शर्मा के परिजनों ने बैंक से संपर्क कर उनके केवाईसी (KYC) की सुविधा घर पर पूरी करने का आग्रह किया।
चूंकि बुजुर्ग व्यक्ति स्वयं बैंक आने में असमर्थ थे, शाखा प्रबंधक प्राची दास ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने अपने स्टाफ को धर्मडीह भेजकर भरत शर्मा से संबंधित दस्तावेज लेकर हस्ताक्षर करवाए और केवाईसी प्रक्रिया पूरी करवाई।
शाखा प्रबंधक प्राची दास की इस मानवीय पहल को देखकर लोगों ने बैंक और उसके स्टाफ की तारीफ की और कहा कि ऐसे कदम लोगों की मदद में बहुत महत्वपूर्ण हैं।
इसे भी पढ़ें :
Bahragora: बहरागोड़ा में फुटबॉल प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल, चाकुलिया FC बनी विजेता