Bahragora: जन आक्रोश महारैली की तैयारियां जोरों पर, परंपरागत वेशभूषा में माझी परगना महाल के सदस्य भी होंगे शामिल

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा, चाकुलिया और धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र के माझी परगना महाल के पदाधिकारी और सदस्य 9 अक्टूबर को आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा द्वारा आयोजित जन आक्रोश महारैली में शामिल होंगे। यह निर्णय मंगलवार दोपहर को बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र की भूतिया पंचायत के चंद्रपुर गांव में कुंवर लाल माण्डी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया।

बैठक में उपस्थित परगना, घाट परगना, माझी बाबा, नायके, गोड़ेत और आतु मोढ़ होड़ ने तय किया कि वे सभी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में महारैली में हिस्सा लेंगे। इससे आदिवासी संस्कृति और गौरव का भी प्रदर्शन होगा।

पूर्व प्रमुख शास्त्री हेंब्रम ने बताया कि महारैली में शामिल होने की तैयारियां पूरे क्षेत्र में जोर-शोर से चल रही हैं। बैठक में ग्राम प्रधान बाघराय किस्कू, मिरधा टुडू, दशरथ हांसदा, जादव टुडू, चंद्रमोहन बेसरा, गोमहा मुर्मू, विधान बेसरा, तरफ पारगाना सुसील मुर्मू, प्रेमचांद किस्कू, गरमा हेम्ब्रम, सुकलाल टुडू, दसमत हांसदा, खुदीराम मंडी समेत अनेकों लोग उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jadugora: जादूगोड़ा में 95 वर्षीय बुजुर्ग के लिए बैंक की सराहनीय पहल, घर पहुंच कर पुरी की KYC

 

Spread the love

Related Posts

Potka : डालसा ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया पृथ्वी दिवस, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पोटका : पृथ्वी दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से उत्क्रमित मध्य विद्यालय रंगा माटीया में स्कूली बच्चों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का…

Spread the love

Bahragora : सुवर्णरेखा नदी से दूसरी बार बरामद विशालकाय जिंदा बम सेना ने किया नष्ट, ग्रामीणों ने ली राहत की सांस

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के पानीपाड़ा नागुड़साईं स्थित सुवर्णरेखा नदी के तट पर पिछले एक सप्ताह से जारी दहशत का बुधवार सुबह 11:00 के करीब उस समय सुखद अंत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time