गुवा: गुवा क्षेत्र के टीएमएच नोवामुण्डी में इलाजरत लखनसाई से स्वास्थ्य लाभ के हाल जानने के लिए जगन्नाथपुर विधायक व उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकू अस्पताल पहुंचे। इस मौके पर विधायक के साथ कुम्हार टोली के वरिष्ठ कांग्रेसी सुरेश प्रजापति और बड़ाजामदा, नयागांव के नरेश बारीक भी मौजूद रहे।
विधायक और कांग्रेसी नेताओं ने नोवामुण्डी चिकित्सालय के सीएमओ को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रदीप प्रधान, रघुनाथ राउत, मोहम्मद जावेद, विश्वकर्मा दास, विलास प्रजापति, हसलुद्दीन खान, सूरज मुखी, दानिश हुसैन, मामूर प्रेम किशोर प्रजापति, राम दास आदि भी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: छोटाबांकी डैम के पास प्रसिद्ध मोबाइल दुकानदार रॉनी ने की आत्महत्या, इलाके में मातम