जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र के छोटाबांकी डैम के पास खरंगाझार के प्रसिद्ध मोबाइल दुकानदार रॉनी ने आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी और शोक की लहर फैल गई। स्थानीय लोगों ने शव को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। रॉनी की स्कूटी घटनास्थल के पास खड़ी मिली, जबकि उसकी जेब से सल्फास की गोली बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया है।
पुलिस जांच के दौरान रॉनी के मोबाइल में उसका अंतिम व्हाट्सएप स्टेटस “अलविदा” मिला, जिससे साफ संकेत मिलता है कि वह आत्महत्या का मन बना चुका था। सूत्रों के मुताबिक, रॉनी पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक तनाव में था।
रॉनी के पड़ोसी रतन महतो ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे घर से दुकान के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे, तो परिवार ने मोबाइल लोकेशन ट्रैक की। लोकेशन छोटाबांकी डैम के पास मिली। जब परिवार के सदस्य वहां पहुंचे, तो उन्होंने रॉनी का शव पाया। पहले इसकी सूचना बिरसानगर थाना को दी गई, बाद में पता चला कि क्षेत्राधिकार एमजीएम थाना के अंतर्गत आता है।
परिजनों ने बताया कि रॉनी के घर में कुछ पारिवारिक विवाद चल रहा था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वह ऐसा कदम उठा लेगा। मृतक अपने पीछे एक बेटा छोड़ गया है। फिलहाल, पुलिस ने शव को एमजीएम अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: रात 3 बजे बागबेड़ा में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
There is no ads to display, Please add some



















































