Chaibasa: डाकघर से 50 लाख रुपये की फर्जी निकासी कर जुए में उड़ाए, उप डाकपाल गिरफ्तार

गुवा:  गुवा रेलवे मार्केट स्थित डाकघर में पदस्थ उप डाकपाल विकास चंद्र कुलिला (46 वर्ष) को पुलिस ने लगभग 50 लाख रुपये की फर्जी निकासी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि उसने डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं के खाताधारकों की राशि का दुरुपयोग कर ऑनलाइन जुए और कसीनो ऐप में हार गया।

मामला 1 फरवरी 2023 से 19 जून 2025 के बीच का है। इस दौरान आरोपी ने 50,56,473 रुपये की फर्जी निकासी की। डाक निरीक्षक सुमन कुमार सांमता ने शिकायत दर्ज कराई, जिस पर गुवा थाना कांड संख्या 34/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने निकासी की गई राशि का बड़ा हिस्सा ऑनलाइन जुए के ऐप – डेल्टा एक्सचेंज और धूम 999 कसीनो पर गंवा दिया। इसके अलावा उसने स्थानीय जुआ स्थलों जैसे मुर्गा पाड़ा और हब्बा डब्बा में भी भारी रकम हारी। आरोपी के एसबीआई और डाकघर खातों की जांच में बड़े लेन-देन का प्रमाण मिला।

पश्चिम सिंहभूम पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा (किरीबुरू) के नेतृत्व में टीम गठित की गई। आरोपी को टुंगरी स्थित आवास से उसकी पत्नी और दो स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी के पास से ओपो कंपनी का एंड्रॉयड मोबाइल भी बरामद किया।

गुवा थाना में अनुमंडल पदाधिकारी अजय केरकेट्टा और थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
सूत्रों के अनुसार, विकास चंद्र कुलिला अच्छे परिवार से जुड़े थे, लेकिन गुवा के माहौल में जुआ और नशेड़ियों ने उन्हें गलत मार्ग पर ले जाकर अपराध की ओर धकेल दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Chaibasa: TMH में ईलाजरत लखनसाई से मिले जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकू

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, अफवाहों से दूर रहने का नसीहत

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश जमशेदपुर : मुहर्रम-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण…

Spread the love

Jamshedpur : बहरागोड़ा पहुंचा डालसा का न्याय रथ, बनकटा पंचायत और कस्तूरबा विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time