Jamshedpur: परसुडीह में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सदमे में परिवार

जमशेदपुर:  परसुडीह थाना क्षेत्र के मखदुमपुर रोड नंबर 2 में गुरुवार सुबह 22 वर्षीय अली हुसैन ने फांसी लगाकर अपनी जिंदगी का अंत कर लिया। अली मूल रूप से ओल्ड पुरुलिया रोड की गरीब कॉलोनी का रहने वाला था और मखदुमपुर में किराए के मकान में अकेले रहकर काम करता था।

 

सुबह जब अली अपने कमरे से बाहर नहीं निकला, तो मकान मालिक को शक हुआ। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बावजूद जवाब नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों ने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा। कमरे के अंदर अली फंदे से झूल रहा था।

 

मृतक के पिता सलीम अंसारी ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी फोन कॉल के जरिए मिली। मौके पर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि उनका बेटा फंदे से लटका हुआ था और दरवाजा टूटा हुआ था। परसुडीह थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आत्महत्या की पुष्टि की है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि अली ने ऐसा कदम क्यों उठाया। पुलिस उसके मोबाइल फोन और निजी जीवन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का पूरा खुलासा संभव होगा।

 

इस घटना ने अली के परिवार और आसपास के लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है। मोहल्ले में लोगों का कहना है कि वे इस आत्महत्या की वजह से स्तब्ध हैं और सभी को इस घटना से काफी आघात पहुंचा है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : डोबो पुल के पास पुलिस की संयुक्त छापेमारी, 3 किलो गांजा और ₹5.19 लाख नकद बरामद

जमशेदपुर/सरायकेला :  जमशेदपुर और सरायकेला पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डोभो पुल के पास संयुक्त रूप से छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक (नगर)…

Spread the love

Bahragora : मानुषमुड़िया के मुख्य बाजार में इलेक्ट्रॉनिक दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान की चोरी

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के मानुषमुड़िया स्थित मुख्य बाजार में बीती रात चोरों ने ग्रामीण बैंक के समीप निगमानंद महापात्र की इलेक्ट्रॉनिक दुकान के शटर का ताला तोड़कर और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time