Jamshedpur: साकची में दो कारों की आमने-सामने भीषण टक्कर, 3 घायल

जमशेदपुर:  साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत जेल चौक के पास गुरुवार को मुख्य सड़क पर दो कारें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों कारों के एयरबैग खुल गए। हादसे में कारों में सवार तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक महिला को हल्की चोटें आई हैं।

 

हादसे में घायल दो लोगों को इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के समय एक कार चालक मोहित ने बताया कि वे अपने एग्रीको स्थित घर से साकची की ओर आ रहे थे। जेल चौक पार करने के बाद सामने से तेज रफ्तार से आ रही कार ने उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी।

 

हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है और आगे की न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : छोटा गोविंदपुर में एसबीआई की शाखा में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मची, बैंक खुलने के बाद ही हो पाएगा नुकसान का आंकलन

    जमशेदपुर : परसुडीह थाना अंतर्गत छोटा गोविंदपुर स्थित चांदनी चौक के समीप मौजूद एसबीआई की शाखा में बुधवार शाम अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. बैंक परिसर…

    Spread the love

    Jamshedpur : साकची के काशीडीह में पानी फेंकने के विवाद में युवक पर चाकू से हमला, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

    जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के काशीडीह लाइन नंबर 3 के रहने वाले युवक रितेश कुमार को बुधवार रात कुछ लोगों ने चाकू मार कर घायल कर दिया। उसके पेट…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *