Jamshedpur: चाकू की नोक पर घर में घुसकर लूटने वाले आरोपी को भेजा गया जेल, साथी की तलाश जारी

जमशेदपुर:  कपाली ओपी पुलिस ने चाकू की नोक पर घर में घुसकर जेवरात और नकदी की चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान फैयाज तबरेज (उम्र लगभग 19 वर्ष), पिता परवेज आलम, निवासी बंधुगोड़ा के रूप में हुई है।

 

घटना बीते दिनों सरफुद्दीन मस्जिद के पास रहने वाले मकसूद आलम के घर में हुई। बताया गया कि दो युवक चाकू दिखाकर घर की महिलाओं को डराते हुए अंदर घुस गए। आरोपियों ने अलमारी तोड़कर सोने की कान की बाली, चांदी की पायल और करीब 5 हजार रुपये नकद लूट लिए। इसके बाद दोनों आरोपी छत के रास्ते भागने की कोशिश कर रहे थे, तभी घर की महिलाएं शोर मचाने लगीं।

 

“चोर-चोर” की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने साहस दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया और चाकू समेत उसे दबोच कर जमकर धुनाई की। बाद में आरोपी को कपाली पुलिस के हवाले कर दिया गया।

 

पुलिस पूछताछ में फैयाज ने स्वीकार किया कि इस वारदात में उसका साथी पिंटा भी शामिल था, जिसके पास चोरी किए गए बाकी जेवरात और नकदी हैं। पुलिस फिलहाल फरार साथी की तलाश में जुटी है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

 

कपाली ओपी पुलिस ने कहा कि घटनास्थल से बरामद चाकू और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच जारी है। स्थानीय लोगों की तत्परता और साहस से एक बड़ा अपराध टल गया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार 4 अक्टूबर को, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा आयोजन

    जमशेदपुर : झारखंड की शिक्षा व्यवस्था को समझने की दिशा में एक कदम उठाते हुए दिनांक 4 अक्टूबर 2026 को ‘शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान’ विषयक सेमिनार का आयोजन…

    Spread the love

    Jamshedpur : सुरक्षा गार्डों से 12 घंटे तक ड्यूटी कराने का आरोप, सुरक्षा एजेंसी संचालक सतेंद्र सिंह ने DLC से की जांच की मांग

    PF, ESI, बोनस और अन्य वैधानिक सुविधाओं से वंचित किए जाने की भी शिकायत जमशेदपुर : जमशेदपुर क्षेत्र में संचालित कुछ गैर-लाइसेंसी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा सुरक्षा गार्डों से निर्धारित नियमों…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time