Jamshedpur : सिदगोड़ा में कर्ज से परेशान युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

जमशेदपुर :  सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन नंबर 10 में युवक ने बीती रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वह कर्ज न चुकाने के कारण डिप्रेशन में था, जिसके कारण उसने मौत को गले लगा लिया. युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है. पुलिस ने शव को बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक का नाम रिंकेश अग्रवाल (28) है, जिसका बारीडीह बाजार में पूजा सामग्री का दुकान था. उसके पिता गणेश अग्रवाल ने बताया कि रात सभी खाना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गये. तभी देर रात उन्होंने अपने बेटे को फंदे से लटका हुआ देखा.
आनन-फानन में फंदे से उताकर उसे टीएमएच अस्पताल भेजा गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. पिता ने बताया कि कर्ज नहीं चुकाने के कारण बेटे ने ये कदम उठाया है. फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया गया.

 

इसे भी पढ़ें : Potka : हरियाणा हादसे में पोटका–ईचागढ़ के 6 मजदूरों की मौत, विधायक संजीव सरदार व सविता महतो ने श्रम मंत्री से की मुलाकात

Spread the love

Related Posts

Baharagora : गुरुरसाई में माँ शीतला की प्राण प्रतिष्ठा, 108 कलशों के साथ उमड़ा आस्था का सैलाब

बहरागोड़ा : प्रखंड के गुरुरसाई गांव में शीतला अष्टमी के पावन अवसर पर भक्ति और परंपरा का अनूठा संगम देखने को मिला। तीन दिवसीय माँ शीतला मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव…

Spread the love

Potka : हरियाणा हादसे में पोटका–ईचागढ़ के 6 मजदूरों की मौत, विधायक संजीव सरदार व सविता महतो ने श्रम मंत्री से की मुलाकात

पोटका : हरियाणा के भिवाड़ी स्थित दिल्ली–जयपुर हाईवे के निर्माणाधीन साइट पर खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से पोटका के बनगोड़ा गांव के चार मजदूर और ईचागढ़ के दो मजदूरों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *