Jamshedpur  : मानगो में चोरी की नियत से घर में घुस रहे युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा 

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के कीर्तन विहार कॉलोनी में बुधवार को स्थानीय लोगों ने एक युवक को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल पुलिस युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही हैबताया जा रहा है कि इलाके में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश था. दो दिन पहले भी इसी कॉलोनी में चोरी की घटना हुई थी, जिसमें आरोपी युवक की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी.बुधवार को वही युवक एक बार फिर कॉलोनी में संदिग्ध अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दिया. इस दौरान जब वह एक घर में घुसने का प्रयास कर रहा था, तभी स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया.लोगों ने पहले उसकी पिटाई की और फिर मानगो थाना पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया. पुलिस युवक को हिरासत में लेकर थाने ले गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर युवक आदतन नशेड़ी प्रतीत हो रहा है. पुलिस उसके आपराधिक इतिहास और अन्य मामलों से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें :  TATA MOTORS : सीएसआर के तहत बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : अनाथ बच्चों के साथ मैत्री संगठन के संस्थापक ने मनाया जन्मदिन, बांटी खुशियां

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा मैत्री संगठन के संस्थापक एवं समाजसेवी संदीप साउ ने अनाथ आश्रम के बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाकर समाजसेवा और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल आज पेश…

Spread the love

Jamshedpur : पत्रकार एकता मंच के प्रथम वर्षगांठ पर कोल्हान के पत्रकारों का हुआ जुटान, नई उर्जा के साथ कार्य करने का लिया संकल्प

जमशेदपुर : कोल्हान पत्रकार एकता मंच का प्रथम वर्षगांठ जमशेदपुर प्रखंड परिसर  स्थित पंचायत समिति भवन में आयोजित की गई। इस दौरान पत्रकारों द्वारा संयुक्त रूप से केक काटा गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time