जमशेदपुर: धालभूमगढ़ प्रखंड के एक गांव में 7 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। आरोपी, गांव का ही 50 वर्षीय व्यक्ति शोभन मुंडा, पुलिस की गिरफ्त में है। बच्ची के पिता की शिकायत पर धालभूमगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
घटना 8 दिसंबर की रात की है। बच्ची घर के बाहर आग ताप रही थी, तभी आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर पास की झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया।
बच्ची के लापता होने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। कुछ देर बाद वह बांस की झाड़ियों के पास रोती हुई मिली और दर्द से कराह रही थी। परिजन उसे तुरंत डॉक्टर के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
घटना के दिन पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। लेकिन बच्ची की हालत बिगड़ने पर बुधवार को इसकी जानकारी धालभूमगढ़ थाना को दी गई। बच्ची को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हुई और आरोपी शोभन मुंडा को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेजी से की जा रही है।
इसे भी पढ़ें :
Potka: रंभा कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने सीखी मानवाधिकारों की अहमियत