Bahragora : जल संकट से उबले चित्रेश्वर के ग्रामीण, महीनों से खराब है सोलर जलमीनार, विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की बहूलिया पंचायत अंतर्गत चित्रेश्वर गांव में गर्मी के दस्तक देते ही पेयजल की समस्या विकराल हो गई है। गांव के मंदिर और स्कूल के पास लगी दो सोलर जलमीनारें महीनों से खराब पड़ी हैं, जिससे ग्रामीणों को बूंद-बूंद पानी के लिए सुबह से ही भटकना पड़ रहा है। विभाग की उदासीनता से नाराज प्रियलाल लेंका, मिहिर लेंका और मृत्युंजय पात्र समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जलमीनार के पास प्रदर्शन कर रोष जताया।वहीं ग्रामीणों का आरोप है कि पुरानी जलमीनारों की मरम्मत करने के बजाय विभाग नए स्ट्रक्चर खड़े करने में जुटा है, और कई जगह पुराने चापाकल में ही पाइप जोड़कर खानापूर्ति की जा रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद समाधान न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने विभाग से जल्द खराब पड़ी जलमीनारों को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि चिलचिलाती धूप में लोगों को पानी के लिए दूर न जाना पड़े।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : भक्ति का केंद्र बना छोटा पारुलिया, अखंड हरिनाम संकीर्तन से गुंजायमान हुआ क्षेत्र, उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time