जमशेदपुर : झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से माननीय मुख्य न्यायाधीश को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। साथ ही
स्थानीय लोक कलाकारों द्वारा पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कलाकारों से संवाद करते हुए झारखंड की समृध लोक संस्कृति में रुचि दिखाई तथा पारंपरिक वाद्ययंत्र नगाड़ा एवं मांदर बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के अलावा प्रधान ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, पुलिस अधीक्षक नगर कुमार शिवाशीष, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषभ गर्ग सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : महावीर जयंती पर राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के बैनर तले हुआ विशेष आरती
There is no ads to display, Please add some



















































