Gua : गुवा के गिरजाघरों में ईसाई समुदाय ने श्रद्धा के साथ मनाया गुड फ्राइडे

गुवा : गुवा क्षेत्र में ईसाई समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को गुड फ्राइडे का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया। इस अवसर पर जी० ई० एल० चर्च गुवा में सुबह 8 बजे विशेष गिरजा आराधना का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई पाद्री सुशील कुमार बागे ने की। प्रार्थना सभा के दौरान पवित्र बाइबल से यहुन्ना रचित सुसमाचार का पाठ किया गया। पाद्री सुशील कुमार बागे ने अपने उपदेश में कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने समस्त मानव जाति को पाप के बंधन से मुक्त कराने के लिए संसार के सभी लोगों के पापों को अपने ऊपर लिया और क्रूस पर बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि यह दिन त्याग, प्रेम और क्षमा का संदेश देता है, जिसे हर व्यक्ति को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। इस दौरान प्रभु यीशु मसीह के क्रूस पर कहे गए सात वचनों (सात क्रूस वाणी) को गीतों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया, जिसने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। साथ ही विशेष प्रभु भोज संस्कार (होली कम्यूनियन) का अनुष्ठान भी संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में सण्डे स्कूल के बच्चों ने भी भक्ति गीत प्रस्तुत कर वातावरण को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। इस अवसर पर चर्च में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सामूहिक प्रार्थना में भाग लिया।
मौके पर पंचम जोर्ज सोय, मंगल दास पुरती, विक्टर ओड़ेया, हरजीवन कश्यप, नोएल मिंज, जुस बारला, विमल कुजूर, रिकी सुरीन, कुमुद पुरती, ललिता सुरीन, विलचिना तिग्गा, रजनी सुरीन, महिमा कुजुर, विनिता ओड़ेया, मोनिका होरो, आशा हेम्ब्रोम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Gua : महावीर जयंती पर रामनगर के राम मंदिर में गूंजा हनुमान चालीसा पाठ

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओ ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण का बताया शिल्पकार 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में श्रद्धांजलि एवं…

Spread the love

Jamshedpur : बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू,  घर-घर  पहुंचाई राहत सामग्री, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

जमशेदपुर : शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time