जमशेदपुर : राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन के बैनर तले झारखंड प्रदेश अध्यक्ष रीना तिवारी के नेतृत्व में महावीर जयंती के अवसर पर गोलमुरी स्थित हनुमान मंदिर में विशेष आरती किया गया। इस आयोजन में संगठन के महामंत्री मनोज खत्री , देबू प्रमाणिक, संगीता श्रीवास्तव , मनी श्रीवास्तव, पार्वती देवी , रीना अग्रवाल , सविता श्रीवास्तव समेत अन्य मौजूद थे। यहां श्रद्धालुओं द्वारा वीर बजरंगी बली का विशेष पूजा-अर्चना किया गया। हनुमान जी का आरती हुआ। उधर मंदिर कमेटी द्वारा भंडारा का भी आयोजन हुआ। संगठन की प्रदेश अध्यक्ष रीना तिवारी ने कहा कि धर्म का मार्ग ही इंसान को बुरे कर्मों से दूर रहने तथा इंसानियत का बोध कराता है। उन्होंने कहा कि हर अभिभावक को अपने बच्चों के साथ मंदिरों में नियमित आना चाहिए ताकि बच्चों में धार्मिक भाव शुरू से जागृत हो सके।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : West Bengal में भाजपा के आंतरिक सर्वे से मोदी व शाह की नींद उड़ी : सुधीर कुमार पप्पू
There is no ads to display, Please add some


















































