Jamshedpur: अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान का विजय मिलन, संस्था के विकास में सहयोग का लिया संकल्प

जमशेदपुर:  आज बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा भव्य विजय मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में संस्थान के संरक्षक, अध्यक्ष, महासचिव, जिला पार्षद और सैकड़ों सदस्य शामिल हुए।

समारोह की शुरुआत संस्था के संरक्षक और पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ़ मलखान सिंह, शंभू नाथ सिंह, चंद्रगुप्त सिंह, अरविंद सिंह, विमल सिंह, अजय सिंह, रामाकांत सिंह, दिलीप सिंह, कमलदेव सिंह, अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, महासचिव सी एस पी सिंह और जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने अनुग्रह नारायण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की।

मलखान सिंह ने संस्था की गतिविधियों की सराहना करते हुए सभी से सहयोग की अपील की। शंभू नाथ सिंह ने समय-समय पर संरक्षकों के साथ बैठक कर संस्था को आगे बढ़ाने का भरोसा दिया। अजय सिंह ने चल रही योजनाओं में समर्थन देने की बात कही। चंद्रगुप्त सिंह ने अध्यक्ष और महासचिव के नेतृत्व में संस्था के विकास की सराहना करते हुए बधाई दी। अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह और महासचिव सी एस पी सिंह ने सहयोग और संस्था के विकास कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सचिव और जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापन कमलदेव सिंह ने प्रस्तुत किया।

समारोह को सफल बनाने में दिनेश सिंह, दिग्विजय सिंह, केदार सिंह, राम सिंह, संजय सिंह, नारायण सिंह, पुष्पा सिंह, संदीप सिंह, राजू सिंह, रामचंद्र सिंह, राजेश सिंह, उदय सिंह, अरुण सिंह, रामजी सिंह, राजीव कुमार, ललन सिंह, ज्ञानी सिंह और अभिजीत सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समारोह में संरक्षक, वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों महिला एवं पुरुष सदस्य मौजूद थे। सभी ने मिलकर संस्था की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की और विकास में सहयोग का संकल्प लिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: सुंदरनगर में होगा भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन, स्वदेशी अपनाने का दिया गया संदेश

Spread the love

Related Posts

Municipal Elections : सीजीपीसी प्रधान भगवान सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे जुगसलाई, बलबीर कौर को जिताने की अपील की

जमशेदपुर  : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद की प्रत्याशी (सरदार शैलेन्द्र सिंह की पत्नी) बलबीर कौर के समर्थन में रविवार को सेंट्रल गुरूद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान भगवान सिंह…

Spread the love

Municipal Elections  : जुगसलाई में पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने खोला चुनाव कार्यालय, जीत के प्रति आश्वस्त

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड संख्या तीन से पार्षद प्रत्याशी जगदीप सिंह मिंटू ने पुरानी बस्ती रोड में चुनाव कार्यालय खोला. कार्यालय का उद्घाटन स्टेशन रोड गुरूद्वारा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *