Chaibasa: झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन की विशेष बैठक, मजदूरों की समस्याओं पर हुई चर्चा

गुवा:  रविवार देर शाम झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन की एक विशेष बैठक रेलवे मार्केट स्थित यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की।

बैठक में गुवा सेल में कार्यरत स्थायी और ठेका मजदूरों की समस्याओं पर विस्तार से बातचीत हुई। रामा पांडे ने कहा कि मजदूरों को समय पर वेतन न मिलना, आवास की कमी, चिकित्सा सुविधाओं का अभाव और कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी जैसी समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं।

केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने मजदूरों से कहा कि समस्याओं के समाधान के लिए मजदूरों को संगठित होना होगा और अपनी एकजुटता दिखानी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि गुवा सेल प्रबंधन उनकी मांगों को अनसुना करता है, तो यूनियन चरणबद्ध आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

बैठक में यूनियन के महामंत्री अंतर्यामी महाकुड़, उपाध्यक्ष चंद्रिका खण्डाईत, सिकंदर पान, किशोर सिंह, मोहम्मद इम्तियाज सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और मजदूरों की आवाज़ को बुलंद करने का संकल्प लिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान का विजय मिलन, संस्था के विकास में सहयोग का लिया संकल्प


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटानगर स्टेशन के पुनर्विकास कार्य का एजीएम मनीष जैन ने लिया जायजा, दिसंबर 2028 तक पुनर्विकास पूरा करने का लक्ष्य, वंदे भारत कोचिंग डिपो और थर्ड लाइन योजना की भी समीक्षा

जमशेदपुर :  दक्षिण पूर्व रेलवे के एजीएम (उप महाप्रबंधक) मनीष जैन सोमवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे और स्टेशन के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों और…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो पुल से बच्चे के साथ नदी में कूदने का महिला ने किया प्रयास, राहगीरों ने बचाया

पारिवारिक विवाद के चलते तनाव में होने की बात, पुलिस जांच में जुटी जमशेदपुर : मानगो पुल पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time