Jamshedpur: छोटा गोविंदपुर में PDS दुकान बंद, ग्रामीणों ने किया जोरदार प्रदर्शन

जमशेदपुर:  छोटा गोविंदपुर में जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) की दुकान कई दिनों से बंद रहने से ग्रामीणों का सब्र टूट गया। बुधवार को गुस्साए ग्रामीणों ने राशन डीलर की दुकान के सामने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप था कि मां मंगला स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित यह दुकान अक्सर बंद रहती है, जिससे राशन कार्डधारकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला परिषद सदस्य पारितोष सिंह ने किया। उन्होंने बताया कि सुबह से लगातार डीलर को फोन किया जा रहा था, लेकिन उसका फोन नॉट रीचेबल आ रहा था। सिंह ने मौके पर संबंधित मार्केटिंग ऑफिसर (एमओ) से बात की। एमओ ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच की जाएगी और यदि डीलर दोषी पाया गया तो उसका लाइसेंस रद्द किया जाएगा।

ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें बार-बार राशन दुकान का चक्कर काटना पड़ता है, लेकिन अधिकांश समय दुकान बंद रहती है। इस वजह से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को सरकारी अनाज योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

स्थिति बिगड़ते देख जिला परिषद सदस्य ने विशिष्ट अनुभाजन अधिकारी से भी बातचीत की और कहा कि जब तक ग्रामीणों को अनाज नहीं मिलेगा, वे प्रदर्शन स्थल से नहीं हटेंगे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही वितरण की व्यवस्था की जाएगी।

कई घंटे चले प्रदर्शन के बाद अंततः दुकान संचालक मौके पर पहुंचा और राशन वितरण शुरू हुआ। हालांकि इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। उन्होंने प्रशासन से दोषी डीलर पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jadugora: जादूगोड़ा UCIL ठेका मजदूरों को छह अक्टूबर तक मिलेगा छुट्टी का एरियर, ऐतिहासिक जीत

Spread the love

Related Posts

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन

Potka : श्री श्री चैतन्य महाप्रभु के 540 वें आविर्भाव दिवस पर डोमजूडी में निकला भव्य नगर कीर्तन, झूमे भक्तजन जादूगोड़ा : आदिम झारखंड वैष्णव बैरागी समिति पोटका की ओर…

Spread the love

Jadugora : ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे, चार राज्यों के ग्राम प्रधान, नायके व समाज के प्रमुख लोग पहुंचे, मरांग बुरू से मांगी मन्नते

जादूगोड़ा : पोटका के चंदनपुर गांव में स्थित आदिवासियों के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल ऑल इंडिया सरना धर्म आसरा आश्रम के 50 वर्ष पूरे हो गए। इस मौके पर बाहा बोगा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *