जादूगोड़ा: जादूगोड़ा स्थित सासपुर मुख्यालय में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के संयुक्त प्रयास से आज रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 54 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।
मुख्य अतिथि और सीआरपीएफ के डीआईजी रमेश कुमार ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ-साथ समाज के प्रति भी जिम्मेदारी निभाना जरूरी है। यही सोच लेकर रेड क्रॉस सोसायटी के सहयोग से यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए डीआईजी रमेश कुमार और सहायक कमांडेंट जफर आलम ने स्वयं भी रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि जवानों का समाज के प्रति यह कर्तव्य है ताकि किसी भी व्यक्ति की रक्त की कमी से जान न जा सके।
रमेश कुमार ने जानकारी दी कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मेगा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, और इसी श्रृंखला का यह कार्यक्रम था।कार्यक्रम में रमेश कुमार (डीआईजी), जफर आलम (सहायक कमांडेंट), डॉ. उर्मिला गारी (डीआईजी मेडिकल), डॉ. मीना नवीन (सीएमओ एसजी), नीरज कुमार (उपकमांडेंट), मक़सूद आलम (सहायक कमांडेंट) सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some



















































